चंपावत के हिंगलादेवी मंदिर में दर्शन करते छड़ी यात्रा में शामिल साधु-संत और अन्य। संवाद
चंपावत। चारधाम यात्रा के बाद हरिद्वार से शुरू हुई छड़ी यात्रा का चंपावत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल साधु-संतों ने बालेश्वर और हिंगलादेवी मंदिर के दर्शन किए। जूना अखाड़े के महंत प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में पहुंची छड़ी यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और देवालयों में पूजा-अर्चना और दर्शनों के लिए रुकी।
महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि हर साल चारधाम यात्रा के बाद छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर शिवदत्त गिरि, आकाश गिरि, रमनपुरी महाराज, पुष्कर राज, शंकर गिरि आदि साधु-संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
साधुओं के दल ने पूर्व पालिकाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के आवास में पूजा-अर्चना की। वहां हिंदू जागरण मंच के मोहित पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।