फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर, खेतीखान और चंपावत आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नए शिक्षा सत्र के लिए टनकपुर, खेतीखान और चंपावत आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए नोडल आईटीआई टनकपुर ने ऑन लाइन पंजीकरण के लिए कार्यदेशकों के मोबाइल नंबर जारी किए है। प्राचार्या स्मिता अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2020-21 के लिए टनकपुर आईटीआई में फिटर, विद्युतकार, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलैक्ट्रानिक्स मैकेनिक, आशुलिपि हिंदी, फैैशन डिजाईन और टैक्नोलॉजी ट्रेड में प्रवेश की प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा खेतीखान आईटीआई में विद्युतकार वायरमैन और चंपावत आईटीआई में वायरमैन, स्वीईंग टैक्नालॉजी ट्रेड में प्रवेश होने हैं। प्रचार्या स्मिता ने बताया कि टनकपुर आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक कार्यदेशकों के मोबाइन नंबर 9870863746, 7417468312 पर खेतीखान आईटीआई में प्रवेश के लिए कार्यदेशक के मोबाइल नंबर 9412108141 और चंपावत के कार्यदेशक के मोबाइल नंबर 9997236399 पर कॉल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें