लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया है, वरीयता सूची के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कॉलेज में संपन्न होगी। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं से सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ महाविद्यालय के विज्ञान संकाय भवन में प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।