फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
लोहाघाट में एनएच किनारे हुए अतिक्रमणों को ध्वस्त कराती पुलिस, राजस्व और एनएच की संयुक्त टीम। सं
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। अदालत के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे हुए अतिक्रमण पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पांच पक्के मकानों सहित कई फड़, खोखों को ध्वस्त कर दिया। लोगों को एनएच की भूमि में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने एनएच किनारे हुए अतिक्रमण को पूर्व में चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाए थे। तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में एनएच, राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बताया गया कि ककरालीगेट से घाट तक एनएच ने सड़क किनारे बने कच्चे, पक्के 104 अतिक्रमण चिह्नित किए थे।
अभियान के तहत एनएच किनारे अतिक्रमण के दायरे में आने वाले बंतोली में तीन, बापरू में एक, बाराकोट में एक पक्के मकान को ध्वस्त किया गया। स्वांला सहित कई फड़, खोखों को ध्वस्त कर दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण को हटा लिया था। टीम में एनएच के एई विवेक सक्सेना, कानूनगो छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उपनिरीक्षक सुनील माहरा, राजीव माहरा, गोविंद बल्लभ, एसआई हरीश प्रसाद, एसआई हेमंत कठैत आदि एनएच कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें