चंपावत। जिला मुख्यालय के विकासखंड कार्यालय सभागार में अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने विभाग वार समीक्षा की। साथ ही ग्राम पंचायत बांकू में आयोजित चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की बात कही। अपर सचिव ने जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग की ओर से आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कें आदि को लेकर चर्चा की। इस दौरान नोडल अधिकारी डीडीओ दिनेश दिगारी, समन्वयक आदर्श चंपावत इंद्रेश लोहनी, जल संस्थान, जल निगम, ऊर्जा निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद