फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में लुढ़की, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। शनिवार को लधिया घाटी के भिंगराड़ा क्षेत्र में बाइक के खाई में गिरने से किशोर की मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल मेें अंतिम संस्कार किया गया। भिंगराड़ा के नजदीक के गांव खरहीं के दीपक बोहरा (17) पुत्र नारायण बोहरा बाइक से भिंगराड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी चढ़ाई में उनकी बाइक बंद हो गई और पीछे को जाते वक्त खाई में लुढ़क गई। पैरा लीगल वालंटियर उमेश भट्ट ने बताया कि घायल दीपक को लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। चंपावत जीआईसी में इंटर में पढ़ने वाला दीपक लॉकडाउन के दौरान अपने गांव आया था। गमगीन माहौैल में रविवार को दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें