फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला

Tue, 05 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/ लोहाघाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ किए गए जघन्य अपराध मामले में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएस जीना के पिथौरागढ़ परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ संरक्षित अपराधी यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन और उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार कर रहे हैं।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सह संयोजक इंदर सिंह बथ्याल, पीयूष उप्रेती, तिलक राज पाठक, अभिषेक पंत, अंकित आगरी, कुंदन घोटा शामिल रहे।

लोहाघाट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटना पर नाराजगी जताई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ लगातार यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन और उनके परिवारों के सुनियोजित अत्याचार किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सक्टा, छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर, साहिल सिंह, दीपांशु महर, भुवन जोशी, संजना बिष्ट, आकांक्षा ढेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें