फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फाइनल मैच में एबीसी अल्मा मेटर ने मारी बाजी

विज्ञापन
चंपावत फुटबाल का फाइनल मैच खेलने के लिए तैयार टीमों के खिलाड़ी।
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरल चौड़ मैदान में मिनी गोरल कप अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। एबीसी अल्मा मेटर की टीम ने टाई ब्रेकर में 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गोरल चौड़ मैदान में फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट और मदन सिंह महर ने किया। फाइनल मैच माउंट कार्मल और एबीसी अल्मा मेटर के बीच में खेल गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद टाई ब्रेकर में एबीसी अल्मा मेटर ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल जीता। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी नितिन तड़ागी, विकास चौधरी, संदीप ढेक और उद्घोषक तुषार रहे। इस दौरान महेंद्र सिंह बोरा, मंदीप ढेक, विजय चौधरी, चंदन बोहरा, मुकुल ढेक, हेमंत वर्मा, मुन्ना राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें