मारपीट से परेशान ग्यारह वर्षीय किशोर बरेली इज्जतनगर से भागकर बनबसा पहुंचा। जहां बीती देर सांय उसे रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में संरक्षित किया।
बीती देर सायं सोमवार को बनबसा में लावारिस भटक रहे एक किशोर को देख कुछ स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिस पर उन्होंने सीडब्ल्यूसी चंपावत के सदस्य मनोज तिवारी के निर्देश पर किशोर को उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में संरक्षित कर दिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। जो नशा करने के बाद मारपीट करते हैं। उसकी पढ़ाई छुड़वा दी है और उसे काम करने को मजबूर करते हैं।
बीते दिवस वह इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर बनबसा पहुंचा। वह अपने पिता के डर से घर वापस नही लौटना चाहता है। उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के कोषाध्यक्ष जनक चंद ने बताया कि परिजनों से बात कर उन्हें किशोर के बारे जानकारी दी गई है। उनके आने पर किशोर को उन्हें सौंप दिया जाएगा।