फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
बनबसा में पटवारी पेपर लीक मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। विज? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता और पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगदीश चंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ता राज्य सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि पिछले पेपर लीक मामले में 401 गिरफ्तारियों के बाद भी सरकार की नाकामी के चलते पेपर लीक घोटाला सामने आया है। जो बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जोशी ने जिले के युवाओं से जागरूक बन आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा के बजाए आप प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, जल, जंगल, जमीन पर राज्य में बाहरी लोगों को बसाने, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, जमीन धंसने जैसे मामलों के खिलाफ आप पार्टी अभियान छेडे़गी। कार्यक्रम में वेद प्रकाश, मनोहर सिंह बोहरा, शशांक भंडारी, अशोक कुमार, विजय गुप्ता, महावीर सागर, पंकज गुप्ता, दीनानाथ कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश सामंत, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें