फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

Tue, 29 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में बिजली करंट से झुलसी मीना देवी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। करंट की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। उप जिला अस्पताल में महिला का प्राथमिक इलाज किया गया। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वार्ड संख्या-5 निवासी मीना (25) पत्नी रवींद्र कुमार अचानक बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅ. जितेंद्र जोशी ने महिला का प्राथमिक इलाज किया। रवींद्र ने बताया कि पत्नी को बचाने के प्रयास में उसको भी हल्का करंट लगा। उसने बताया कि घर के पास लगे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज आई और अचानक उनको करंट लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें