फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चैतोला मेले में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा

Fri, 20 Mar 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल स्थित प्रसिद्ध चौखाम बाबा मंदिर में चल रहे दस दिवसीय चैतोला मेले का दूसरा दिन भी श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर चमू देवता चौखाम बाबा की पूजा अर्चना की। मंदिर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि दूसरे दिन पुरोहित भास्कर कलौनी और भावेश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पुरोहित शंकर दत्त पांडेय, खीमराज धौनी, मदन कलौनी, राजू धौनी, नरसिंह धौनी, डिकर सिंह, राम सिंह, रामू धौनी, डूंगर प्रथोली, कृष्ण सिंह धौनी, प्रकाश सिंह धामी, लाल सिंह, कैलाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें