फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुरिल्लों की मांगों को लेकर 10 को लोहाघाट में निकलेगी रैली

Sun, 04 Feb 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में अपनी मांगाें को लेकर धरना देते एसएसबी प्र​शि​क्षित गुरिल्ले। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग को लेकर एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लों का धरना प्रदर्शन जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच गुरिल्ले सातवें दिन भी धरने में डटे रहे। महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास क्रमिक अनशन पर बैठे धीरज पुनेठा के साथ गुरिल्लाओं ने कहा कि 10 तीन सूत्री मांगों को लेकर 10 फरवरी को लोहाघाट नगर में रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ललत बगौली ने बताया कि रैली में चंपावत जिले के गुरिल्ले शामिल होकर सरकार से नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग करेंगे। इस मौके पर अमर राम, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश चौधरी, विमला पाटनी, लक्ष्मी बोहरा,कुंदन सिंह, रिंकू अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें