फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच किलो चरस के साथ एक नेपाली नागरिक पुलिस हिरासत में

Thu, 01 Jun 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में चरस तस्कर को दबोचनी वाली पुलिस और एसओजी की टीम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। पुलिस और एसओजी की टीम ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त बनाए जाने को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत थाना टनकपुर क्षेत्र के मनिहारगोठ सालवनी जंगल क्षेत्र से एसओजी और पुलिस टीम ने दिनेश सिंह रावत (35) पुत्र हरीश सिंह रावत निवासी ग्राम मटैना, थाना ब्रह्मदेव तहसील महेंद्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना टनकपुर में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चरस ब्रह्मदेव नेपाल से स्वयं ही तैयार कर भारत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा, खटीमा में ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चरस तस्करी में पूर्व में पकड़े गए तस्करों की ओर से भी चरस तस्करी के संबंध में जानकारी दी गयी थी। तभी से पुलिस उस पर लगातार नजर रख रही थी। पुलिस टीम में कोतवाल टनकपुर चंद्रमोहन सिंह, एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, गणेश बिष्ट, मनोज बैरी, कांस्टेबल उमेश राज, नवल किशोर, महेश महेता, अशोक वर्मा, सर्विलांस के गिरीश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें