फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नायकगोठ में साढ़े तीन करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय भवन

Thu, 29 Oct 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नायकगोठ में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय भवन की सौगात दी है। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के नायकखेड़ा में एक भव्य बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है। पूर्व में यह घोषणा बुडम में बहुउद्देशीय भवन की स्थापना के लिए 3.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित थी। अब संशोधित कर नायकगोठ में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि कार्य को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। भवन निर्माण के लिए स्थल चयन और अन्य प्रशासनिक औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें