लोहाघाट के मीनाबाजार में रपटकर दुकान में घुसी बेकाबू स्कूटी। स्रोत: राहगीर
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार चौराहे पर एक बेकाबू स्कूटी दुकान में जा घुसी। इस दौरान व्यापारी ने भागकर जान बचाई। मंगलवार को मीना बाजार चौराहे में चाय की दुकान चलाने वाले कैलाश मेहता ने बताया कि सुबह करीब सात बजे स्कूटी सवार नाबालिग छात्र तेज रफ्तार के साथ स्कूटी सहित दुकान के अंदर घुस गया। अचानक स्कूटी को अपनी तरफ आते देखकर उन्होंने दुकान के अंदर भागकर जान बचाई। मेहता ने बताया कि छात्र सुबह के वक्त ट्यूशन पढ़ने आते हैं। बताया कि गनीमत रही कि उस वक्त दुकान में कोई ग्राहक नहीं बैठा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की है। संवाद