लोहाघाट में बीआईटीएम के पास जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: दमकल कर्मी
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली मोटर मार्ग में जंगल में भीषण आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बृहस्पतिवार देर रात को किमतोली मार्ग में बीआईटीएम के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग में छोटे बड़े कई पेड़ जलकर राख हो गए। लोगों की सूचना पर दलकल टीम ने मौके में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि जंगल में लगी आग हवा के साथ तेजी से जंगल में फैल गई। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने वाटर टेडर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। संवाद