लोहाघाट में भुमलाई के जंगल में लगी आग को जान जोखिम में डालकर बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। भीषण गर्मी के चलते जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इससे वन संपदा और वन्यजीवों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सोमवार रात भुमलाई के जंगल में आग भड़क गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ आग पूरे जंगल में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने घने अंधेरे के बीच टार्च की रोशनी में आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संवाद