फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर निकाल महिलाओं का दल

Sat, 27 Dec 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के कोलीढेक की चांद आजीविका महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं का दल मथुरा-वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गया है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ग्राम प्रधान अल्का ढेक के नेतृत्व में 48 सदस्यीय महिलाओं का दल पांच दिवसीय यात्रा पर निकला। जो मथुरा और वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करेंगी। बताया गया है कि भ्रमण के दौरान महिलाएं क्षेत्र की प्रसिद्ध खड़ी होली का गायन भी करेंगी, इससे यात्रा में सांस्कृतिक रंग भी जुड़ेगा। इस अवसर पर करिश्मा जोशी, रश्मि ढेक, माया ढेक, सुरेंद्र सिंह ढेक, नवीन बगौली सहित कई लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें