फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन और नीलगायों का आतंक

Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर स्थित बमनपुरी, आनंदपुर और चंदनी गांवों में इन दिनों हिरन और नील गायों का आतंक व्याप्त है। जंगली जानवरों ने कई ग्रामीणों की फसल रौंदकर नष्ट कर दी है। क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली बरसाती नदी हुड्डी के दूसरे छोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगलों से इन दिनों हिरन और नील गाय बनबसा के पश्चिमी छोर पर बसे गावों में प्रवेश कर रहे हैं। बमनपुरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेमेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उनके अलावा राजेश, कालू चंद, विजय शुक्ला की करीब 10 बीघा भूमि पर फसल और बरसीम (चारा) नष्ट कर दी है। ग्रामप्रधान गिरधारी लाल ने वन विभाग से किसानों के नुकसान के एवज में भरपाई की मांग की है। उधर आनंदपुर और चंदनी में भी नील गायों ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें