बनबसा। बृहस्पतिवार की रात अधिक मात्रा में शराब पीने से एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई। नेपाल के बाजुरा जिले के कैलाश मांडो गांव निवासी देबू दमई (36) पुत्र दुलई दमई अपने साथी के साथ बनबसा आया था। पाटनी तिराहे के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने मृतक के साथी से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि संभवता मृतक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।