फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण निपटी उप प्रधानों के चुनाव की प्रक्रिया

Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में उप प्रधान की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह से जिले के चारों विकासखंडों की 313 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन दाखिल करने, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान और मतगणना आयोजित की गई। अधिकांश स्थानों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। सभी ग्राम पंचायतों में चुने गए उप प्रधानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पंचस्थानी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी विकासखंडों में निर्वाचित उप प्रधानों की सूची देर रात्रि तक प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें