बनबसा। शारदा में डूबती एक युवती को पुलिस के तैराकों ने बचा लिया। बताया गया कि पूर्णागिरि दर्शन को परिजनों के साथ आई कानपुर के नौबस्ता निवासी शिव प्रसाद गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री प्रीति शारदा में स्नान कर रही थी कि पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आ गई। लोगों के शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिस के तैराक जवान विनोद सेमवाल, जगवीर सिंह, राकेश रौनक अली, पान सिंह ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया। शारदा बैराज चौकी के हेड कांस्टेबल नंदन सिंह नेगी ने बताया कि उपचार के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।