फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया बालिका दिवस

Thu, 23 Jan 2014 05:56 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित हुई गोष्ठियों में बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने और स्वच्छता के प्रति प्रेेरित किया गया।
विज्ञापन

टनकपुर शहर के वार्ड संख्या नौ के आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर प्रभावती देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सुषमा देवी, गीता देवी, चित्रा कश्यप, शहनाज, सहायिका पूनम देवी, नीतू के अलावा प्रिया, ममता, रजनी, किरन, दिव्यांश, प्रियांशा, अंजू, सिम्मी आदि बालिकाएं मौजूद थीं। बनबसा में भजनपुर आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही आयरन की गोलियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में दीपा देवी, राधा बिष्ट, गायत्री पंत, कमला देवी, किरन भट्ट, सरोज चंद, जयंती देवी, मीना भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें