चंपावत। राजकीय महाविद्यालय में स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र में 31 जनवरी तक परीक्षा फार्म जमा किए जा सकेंगे। अध्ययन केंद्र के प्रभारी डा. बीपी ओली ने बताया कि सभी सेमेस्टर के प्रवेशार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की जा चुकी है। प्राचार्य डा. सीडी सूंठा ने बताया कि बीए, एमए, शिक्षाशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, जंतु विज्ञान और एमबीए की अध्ययन सामग्री किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है।