टनकपुर। मनिहारगोठ में चल रहे एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला वैलडन इलेवन ने जीत सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सनराइज यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच वैलडन इलेवन और गांधी ग्राउंड राकर्स के बीच हुआ। उद्घाटन युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैलडन इलेवन ने 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। शालू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। गांधी ग्राउंड राकर्स के गेंदबाज रजत ने तीन विकेट झटके। जवाबी बल्लेबाजी में गांधी ग्राउंड की टीम 102 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। महेश ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। वैलडन के गेंदबाज राहुल ने तीन विकेट लिए। मैच के निर्णायक इसरार और सोनू थे। स्कोरर का जिम्मा समीर ने निभाया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के अमजद हुसैन, अरशद, सलमान, मोमीन, कादिर अली, नादिर आदि मौजूद थे।