फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली को सफल बनाने में जुटे बीपीएड बेरोजगार

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। नौकरी की मांग को लेकर संघर्षरत बीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार 19 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बेरोजगारों ने जहां सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष किए जाने का स्वागत करते हुए सरकार का आभार जताया, वहीं व्यायाम शिक्षकों की भर्ती में टाल-मटोली पर आक्रोश जताते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। कहा कि देहरादून रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शहर के खन्ना चौराहे में बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष मनु वर्मा, जिला संयोजक अशोक पाल, जिलाध्यक्ष अग्निवेश आर्य, प्रेम चंद्र पांडेय, प्रकाश जोशी, विनोद गड़कोटी, पंकज डुंगरिया, मो. अनीस, लखन तिवारी, दीपा बोहरा, ममता पांडेय, श्याम किरन, भावना चंद, अमित जोशी, भूपाल सिंह महर, हरीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें