टनकपुर। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने थ्वालखेड़ा गांव के कालसन मंदिर से घंटियां चुरा लीं। ग्रामीणों ने कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी है। थ्वालखेड़ा निवासी देवेंद्र सामंत, राजेंद्र महर, मनोज जोशी आदि ग्रामीणों द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि मकर सक्रांति के दिन गांव के लोग जब पूजा के लिए कालसन मंदिर में पहुंचे तो वहां लटकी पीतल की घंटिया गायब मिलीं। उनके मुताबिक मंदिर में करीब 10 किलोग्राम वजन की एक बड़ी घंटी के अलावा छोटी घंटियां भी लगी थीं। सभी घंटियों की बजन लगभघ एक कुतंल होगा, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। कोतवाल नरेश चंद का कहना है कि मंदिर गांव से दूर जंगल की ओर है। उन्होंने बताया कि चोरों की सुरागकशी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।