फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस कानून से व्यापारियों का उत्पीड़न होगा: परमजीत

Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने नए आवश्यक वस्तु अधिनियम का विरोध जताते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने जल्द इस कानून पर रोक लगाने की मांग करते हुए व्यापार कर के सरलीकरण और व्यापारियों को सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की लाइसेंस व्यवस्था प्रणाली से छोटे और मझोले व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ेंगी और उनका उत्पीड़न होगा। उन्होंने व्यापारियों के लिए सरल जीवन बीमा, वृद्ध व्यापारियों के लिए सरकारी योजनाएं लागू किए जाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जल्द क्षेत्र के आमजन के साथ व्यापारियों के आधार कार्ड बनाने की भी वकालत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें