फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होगा आधार कार्ड शिविर

Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। चौमेल, बाराकोट, खेतीखान तथा रीठा साहिब में आधार कार्ड बनाने के लिए तहसीलदार हरसिंह रजवार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इन स्थानों में 10 जनवरी से 24 जनवरी तक रसोई गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड स्थानीय स्तर पर बनाए जाएंगे। तहसीलदार के अनुसार चौमेल में जीआईसी, बाराकोट में ब्लाक कार्यालय, खेतीखान में जीआईसी और रीठा साहिब गुरुद्वारे में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। तहसीलदार के अनुसार बाराकोट में गल्लागांव से लेकर बर्दाखान, चौमेल में मरोड़खान और चौमेल के आसपास के सभी गांवों के लोग कार्ड बनवाएंगे, जबकि खेतीखान में ढेरनाथ से धूनाघाट तक और रीठा साहिब में भिंगराड़ा से लधिया घाटी क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें