लोहाघाट। एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने नेपाल सीमा से लगे मडलक, पुल्ला, चमदेवल, किमतोली के अलावा रायनगर चौड़ी, सुंई, सिमलखेत, बर्दाखान क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के जरिए एड्स के प्रति जन जागरूकता पैदा की। प्रकाश राय के नेतृत्व में हास्य कलाकार तेज सिंह बिष्ट, मोनिका सुब्बा, प्रियंका राजन, अंजलि राजन, गीता अधिकारी आदि ने हास्य और नृत्य नाटिकाओं से लोगों को एड्स से बचने की सलाह दी। इस दल में खुशाल मेहता, सुरेश राजन, कमल किशोर, पवनदीप आदि शामिल थे।