लोहाघाट। फटकशिला मंदिर में चल रही पुराणकथा में कथावाचक आचार्य पूरन चंद्र पांडेय ने कहा कि जो व्यक्ति ईश्वर को जिस रूप में पूजता या भजता है, उसको उसका उसी रूप में प्रतिफल मिलता है। उन्होंने पुराण यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति को मानसिक खुराक मिलने के साथ उसके सभी संताप धुल जाते हैं और उसमें नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। चौराख्याली में चल रही पुराण कथा में पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा पुराणों की महिमा का वर्णन किया जा रहा है।