चंपावत। चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव में सबसे अधिक प्रधान पद पर चार ब्लॉकों में 927 प्रत्याशी हैं। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 753 ने नामांकन कराया है। पंचायत चुनाव के लिए चंपावत में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान और सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 794 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। जबकि लोहाघाट ब्लाॅक में 532, पाटी ब्लॉक में 484 और बाराकोट ब्लॉक में 362 ने नामांकन पर्चा भरा है। अब सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। पहले चरण में पाटी और लोहाघाट ब्लॉक में 14 से निर्वाचन प्रतीक का आंवटन किया जाएगा। 24 को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में चंपावत और बाराकोट ब्लॉक में 18 जुलाई को निर्वाचन प्रतीक आंवटन होगा और 28 को मतदान होगा। हालांकि चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुछ सीटों पर नामांकन नहीं हुए है। ऐसे में इस बार का चुनाव दिलचस्पी होने की उम्मीद है। चारों ब्लॉक में भाजपा और कांग्रेस किस तरह इस चुनाव में रणनीति बनाती है। यह 31 जुलाई को मतगणना के दिन स्पष्ट हो जाएगा।
विकासखंड वार चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी
चंपावत विकासखंड
सदस्य ग्राम पंचायत -286
प्रधान ग्राम पंचायत- 357
सदस्य क्षेत्र पंचायत -151
लोहाघाट विकासखंड
सदस्य ग्राम पंचायत -234
प्रधान ग्राम पंचायत- 182
सदस्य क्षेत्र पंचायत -116
-
बाराकोट विकासखंड
सदस्य ग्राम पंचायत -155
प्रधान ग्राम पंचायत- 138
सदस्य क्षेत्र पंचायत -69
पाटी विकासखंड
सदस्य ग्राम पंचायत -78
प्रधान ग्राम पंचायत- 250
सदस्य क्षेत्र पंचायत -156