चंपावत। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में सभी एसडीएम, तहसीलदारों के मूल्यांकन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने चुनाव आयोग की ओर से दिए गए ब्यौरे की जानकारी दी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखते हुए प्रथम में एक-एक कर एसडीएम उसके बाद तहसीलदारों को परीक्षा में बिठाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम डीएम की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा तैयार किया जाएगा। परीक्षा के बाद एडीएम ने परीक्षा परिणाम को निर्वाचन कार्यालय एवं अन्य अधिकारियों की देखरेख में सील कराते हुए कोषागार में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा आज परीक्षा नहीं दी है वह 15 मई को 11 बजे से परीक्षा में बैठेंगे। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, तहसीलदार पूनम पंत, मनोरथ लखचौड़ा, गोविंद प्रसाद मौजूद थे।