चंपावत। बारिश ने काफल बेचने वालों के चेहरों पर वर्षा ने मुस्कान खिला दी है। वर्षा के बाद बाजार में पहली बार काफल आना शुरू हो गया है। कम आवक होने के कारण वर्तमान में काफल दो सौ रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन की दुकानों में बिक रहा काफल दूर से ही पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रहा है।