फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरो मंदिर टैक्सी चालक कल्याण समिति को सौंपी जाए टैक्सी संचालन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बाबा भैरो मंदिर ब्रह्मदेव टैक्सी चालक कल्याण समिति उचौलीगोठ ने शारदीय नवरात्र में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच टैक्सी वाहनों के संचालन की जिम्मेदारी मांगी है। उन्होंने सोमवार को एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि समिति कार्यालय के उद्घाटन के बाद 16 सितंबर से समिति ने पूर्णागिरि मार्ग में टैक्सी वाहनों के संचालन की व्यवस्था शुरू कर दी है लेकिन शारदीय नवरात्रों में प्रशासन द्वारा ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच टैक्सी वाहनों के संचालन की व्यवस्था खुद संभालने के फैसले से टैक्सी मालिक असमंजस में हैं। उन्होंने एसडीएम से टैक्सी वाहनों के संचालन की जिम्मेदारी समिति को सौंपने का आग्रह किया है। इनमें समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह महर, उपाध्यक्ष मान सिंह महर, सचिव आनंद सिंह महर, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह महर, नारायण सिंह महर, नित्यानंद भट्ट, प्रकाश चंद्र पांडेय, नवीन सिंह महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें