फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्की फार्म में चार माह से नल सूखे, सौंपा ज्ञापन 17-07-15

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के कार्की फार्म में चार माह से नलों में पानी न टपकने से क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग उठाई। बुधवार को कार्की फार्म के अनेक लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पिछले चार महीने से करीब दस परिवारों के नलों में पानी नहीं टपक रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम से जल संस्थान को शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए निर्देशित करने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में पुष्पा जोशी, अशोक कुमार पराशर, गीता जोशी, बहादुर सिंह रावत, केदार सिंह चौहान, हेमचंद्र भटट, उर्मिला, गोपाल सिंह चौहान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें