फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम और अंकिता ने आर्ट प्रतियोगिता में बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डीएवी स्कूल लोहाघाट में ड्राइंग, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुभम, अंकिता ने बाजी मारी। प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य ब्रजेश जायसवाल की देखरेख में आयोजित हुई प्राथमिक वर्ग की ड्राइंग प्रतियोगिता में शुभम फर्त्याल, आरुषि पुजारी, अंशिका खोलिया ने पहला, विशाल गोस्वामी, हिमानी जोशी, अंकिता बोहरा, भावना अधिकारी ने दूसरा, अभिनव ढेक, ललित मोहन, मानसी जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अमन सिंह ढेक, सौम्यता ने पहला, कुशाग्र, प्रतिभा ने दूसरा, सुहानी, आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में अंकिता बिष्ट, राहुल सिंह, ओशीन, शशांक अव्वल रहे। निर्णायक के रूप में अनीता फर्त्याल, अंजू गड़कोटी, गीता पुनेठा ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य ने सभी अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें