फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालिक में 20 दिनों से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के वालिक गांव की पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव में पेयजल को हाहाकार मचा हुआ है। लोग करीब तीन सप्ताह से गाड़-गधेरों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान बिशनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू बिष्ट का कहना है कि गांव के लिए बनी पांच किमी लंबी जमनपौड़-वालिक पेयजल योजना बीते 20 दिनों पूर्व भारी वर्षा के चलते योजना ध्वस्त हो गई थी। पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव के करीब 60 परिवारों की 450 की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग एक किमी दूर गुरना गधेरा, डुंठी गधेरे से पानी ढो प्यास बुझाने को मजबूर हैं। योजना को ठीक करने के लिए कई बार विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में जल संस्थान के अभियंता से संपर्क न होने पर विभागीय पक्ष मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें