लोहाघाट (चंपावत)। चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ जा रही एक टैक्सी में सवार एक युवक से पुलिस ने 7.33 ग्राम स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया की शुक्रवार रात 11 बजे रोडवेज स्टेशन के पास पुलिस बैरियर पर पिथौरागढ़ जा रही टैक्सी की चेकिंग की गई। कार में सवार एक यात्री ललित चंद (32) निवासी ग्राम मनकोट थाना झूलाघाट के कब्जे से 7.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस ने 51 पव्वे देशी शराब के साथ कोलीढेक निवासी जोगा सिंह को फोर्ती गांव में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। संवाद