चंपावत। जिले में सोमवार को हुई बारिश के कारण मलबा आने से पांच आंतरिक मोटर मार्ग बंद हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी रही।
भारी बरसात के कारण जिले की डुंगराबोरा-कायल-मटियानी, थुवामौनी-बांसबस्वाड़ी, गौड़ी किमतोली, खटोली मल्ली और टाकखंदक-करौली सड़कें भारी मलबा आने से बंद हैं। सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न कार्यदायी संस्थाएं जुटी हुई हैं। इसके अलावा चंपावत-ललुवापानी-पुनाबे मोटर मार्ग पर भी दो स्थानों में भारी-भरकम मलबा आने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में चंपावत में 27 एमएम, लोहाघाट में 12 एमएम, बनबसा में 28 एमएम और पाटी में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।