चंपावत। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को पुलिस कैडेट योजना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा, सामाजिक बुराईयों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को आपदा से बचाव के गुर भी सिखाए गए। बाद में छात्रों को कोतवाली का भ्रमण कराया गया। उन्हें प्रथम सूचना रिपोर्ट, विवेचना, आरोप पत्र, बाहरी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की आवश्यकता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीजीआईसी, जीआईसी, मल्लिकार्जुन, उदयन स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो