चंपावत। जिले की लोहाघाट तहसील में नोटरी पद पर कार्यरत नरेश चंद्र जोशी के निधन के बाद पद रिक्त पड़ा है। जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए संबंधित तहसील में प्रैक्टिस एवं निवास करने वाले इच्छुक अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं।