बनबसा (चंपावत)। मझगांव में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है। रविवार रात गांव में पहुंचे तेंदुए ने ग्रामीण मनोज कुमार की दुधारू गाय को निवाला बना लिया। ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि हाथियों के साथ ही मझगांव में तेंदुए दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को अन्यत्र घने जंगलों में पहुंचाने की मांग की है। ग्रामप्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने पीड़ित ग्रामीण को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई।