चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने ओवर रेट की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी प्रतिमन कन्याल को शराब की दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ उसमें अपना और कार्यालय का मोबाइल नंबर भी अंकित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शराब की दुकान पर ओवर रेट पर शराब की बिक्री होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।