फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनाबोरा में पूर्णागिरि महोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे ग्राम पंचायत खूनाबोरा में प्रस्तावित चार दिनी पूर्णागिरि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो अक्तूबर से होने वाले महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा देवीरथ यात्रा मार्ग में झाड़ियों का कटान करने साथ मार्ग का समतलीकरण किया गया। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने इस वर्ष महोत्सव को और भव्य रूप से मनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अध्यक्ष ने बताया कि दो अक्तूबर को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। दो से पांच अक्तूबर तक होने वाले महोत्सव के दौरान बच्चों की विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक प्रतियोगिताओं के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मां पूर्णागिरि मंदिर परिसर में विभिन्न्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। बाद में ग्रामीणों द्वारा देवीरथ यात्रा मार्ग के दोनों ओर झाड़ियों का कटान करने के साथ पैदल मार्ग का समतलीकरण किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में भय्यू बोहरा ने संचालन किया। इस कार्य में बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा, ग्राम प्रधान रेखा बोहरा, संरक्षक कैलाश बोहरा, पुष्कर बोहरा, ललित सिंह, हयात सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें