चंपावत। एक जुलाई से लागू की गई नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रभावी होने के बाद व्यापारियों की आशंकाओं, कठिनाईयों के त्वरित निराकरण किये जाने तथा सूचनाओं के संकलन के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि कोई भी व्यापारी मोबाइल नंबर 7055999996 तथा जिला कार्यालय के फैक्स नंबर 05965-230295 पर अपनी आशंकाओं एवं कठिनाईयों के विषय में बता सकता है। साथ ही यदि लोगों के घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है या कहीं भी गली, सड़कों में गंदगी हो तो व्यक्ति दूरभाष नंबर में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिससे उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके। डीएम ने जीएसटी के समस्त कार्यों के लिए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग टनकपुर को नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी को सहायक सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।