फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति ने की 72 फीसदी कर्ज वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। सहकारिता सप्ताह के तहत साधन सहकारी समिति चंपावत की वार्षिक आम बैठक में समिति का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में समिति सचिव हरीश चंद्र ने बताया कि 2464 पंजीकृत सदस्यों वाली समिति ने 31 मार्च तक 5.92 करोड़ रुपये की आय की। इसमें 2.79 करोड़ रुपये बतौर ऋण किसानों को दिए गए। इसमें से 72 फीसदी कर्ज की वसूली की गई है। सहकारिता के टोल फ्री नंबर 9759500500 पर मिस्डकाल कर समिति से जुड़ने तथा सहकारिता की भावना से जुड़ने की जानकारी दी गई। इससे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और निबंधक बीएम मिश्र ने बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता में महेश बोरा, सूरज प्रहरी ने संचालन किया। वहां उप निबंधक मंगला प्रसाद त्रिपाठी, जिला सहायक निबंधक पीएस राणा, हयात सिंह माहरा, विनीता फर्त्याल, गोविंद सामंत, एमएस भंडारी, एलएम भट्ट, गजेंद्र राम, नवीन सिंह तड़ागी, बहादुर फर्त्याल, विजय वर्मा, कैलाश अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें