लोहाघाट विकासखंड के ग्राम सिलिंग के खीड़ी में एक प्रतिभोज के बाद करीब 60 लोग अचानक बीमार पड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव में 29 मई को एक शादी समारोह हुआ था, जिसके बाद 30 मई को प्रतिभोज का आयोजन किया गया। रात के समय से ही कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य अधिकारियों ने करीब 40 लोगों का तत्काल इलाज किया, जबकि कुछ गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।