चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वर्ष 2018 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों अमित कुमार, हर्षित पांडेय और दीपक जोशी की माताओं को मंगलवार को वंदना सत्र में विद्यालय प्रबंधक अमरनाथ वर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल ने कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी आचार्य और छात्र मौजूद रहे।